top of page
  • प्रवीण कुमार

एलियंस के बारे में पेंटागन रिपोर्ट - 2022 में किया गया एक बड़ा खुलासा

दुनियाभर के वैज्ञानिक विभिन्न तरीकों से बाहरी ग्रहों पर जीवन की खोज कर रहे हैं। हर व्यक्ति के मन में दूसरे PLANETS पर मौजूद जीवन के बारे में जानने की एक तीव्र जिज्ञासा हमेशा होती है। दुनिया में बहुत पहले से ही एलियंस के बारे में बातें होती रही हैं। दूसरे ग्रहों से पृथ्वी पर आने वाले जीवों को परग्रही जीव अर्थात एलियंस कहा जाता है। क्या एलियंस सच में होते हैं ? यदि एलियंस वास्तव में होते हैं तो वो कहां रहते हैं? हमारी धरती पर एलियंस कहाँ से आते हैं ? आज हर कोई एलियंस के बारे में जानने के लिए उत्सुक है।



दूसरे ग्रहों से पृथ्वी पर आने वाले रहस्यमयी प्राणियों पर अमेरिका ने एक बड़ा खुलासा किया है


हाल ही अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने एलियंस के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। पेंटागन के अनुसार हमारी EARTH के SOLAR SYSTEM में परग्रही जीवों अर्थात एलियंस के EXISTENCE की POSSIBILITY से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि पेंटागन की बात सच मानी जाए तो पृथ्वी के SOLAR SYSTEM में एलियंस मौजूद हो सकते हैं।


एलियंस और UFO अर्थात उड़नतश्तरियों के बारे में हर बार कई प्रकार के QUESTIONS उठते हैं। उड़नतश्तरियां आज भी पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए एक अनसुलझी पहेली बनी हुयी हैं। पेंटागन की STUDY में उड़नतश्तरियों की MYSTERY से पर्दा उठाने का प्रयास किया गया है।


आइए जानते हैं UFO शब्द का प्रयोग सबसे पहले कब हुआ ?


आकाश में उड़ती हुयी वह अज्ञात वस्तु जिसकी पहचान आज तक नहीं हो सकी है UFO अर्थात UNIDENTIFIED FLYING OBJECT कहलाती है, जिसे हिंदी में उड़नतश्तरी कहते हैं। USA TODAY के अनुसार UFO शब्द US AIRFORCE द्वारा वर्ष 1952 में रचा गया था। इस शब्द के आने के पांच वर्ष पूर्व ही यूएस एयरफोर्स के पायलट नेथ अर्नोल्ड ने सबसे पहले उड़नतश्तरी के सम्बन्ध में दुनिया को बताया था। अर्नोल्ड ने वर्ष 1947 में वाशिंगटन राज्य में माउंट रेनियर के ऊपर से उड़ान भरने के दौरान वहां पर नौ चमकदार उड़नतश्तरी जैसी चीजों को देखा था। नेथ अर्नोल्ड ने UFO शब्द के प्रयोग के जिक्र से पहले मना कर दिया था। लेकिन यह शब्द नेथ अर्नोल्ड की वजह से ही आज पूरी दुनिया में प्रचलित हो गया।


आर्मी के पायलटोंने बहुत पहलेही अमेरिका को उड़नतश्तरियों केबारे में ध्यानदेने की सलाहदी थी


यूएस एयरफोर्स के अनुसार UFO शब्द को पहले उन वस्तुओं के लिए प्रयोग किया जाता था जिनकी INVESTIGATION नहीं हो सकती थी। आज UFO शब्द आम बोलचाल की भाषा में शामिल हो चुका है। अक्टूबर 2022 में नासा ने UAP DATA ANALYSIS अर्थात Unidentified Anomalous Phenomena Data Analysis को बढ़ाने के लिए एक अनुसन्धान शुरू किया था। UAP को दिसंबर 2022 तक Unidentified Aerial Phenomena कहा जाता था। एक रिपोर्ट के अनुसार उड़नतश्तरियों की INVESTIGATION कई सालों तक बहुत कम होती थी, यद्यपि ARMY के पायलटों ने कई सालों पहले पेंटागन को उड़नतश्तरियों के बारे में थोड़ा ज़्यादा SERIOUSLY ध्यान देने की ADVICE दी थी।


आइए Unidentified Aerial Phenomena पर पेंटागन कीवार्षिक रिपोर्ट - 2022 केबारे में जानते हैं


पेंटागन अमेरिका के प्रतिरक्षा विभाग का मुख्यालय है और वॉशिंगटन डीसी के पास वर्जीनिया में स्थित है। पेंटागन में अमेरिका की आर्मी, नेवी और एयरफोर्स का कार्यालय भी है। अमेरिका द्वारा इसका निर्माण दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान किया गया था।


Unidentified Aerial Phenomena पर पेंटागन की वार्षिक रिपोर्ट-2022 आखिरकार अब आ ही गयी जिसका लम्बे समय से सभी को इन्तजार था। इस रिपोर्ट को पेंटागन के राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के कार्यालय द्वारा प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट के लिए विभिन्न खुफिया समुदाय एजेंसियों और सैन्य खुफिया कार्यालयों, संघीय उड्डयन प्रशासन, राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान और वायुमंडलीय प्रशासन, ऊर्जा विभाग और नासा से इनपुट एकत्र किया गया था।


आइए जानते हैं कि पेंटागन की वार्षिक रिपोर्ट - 2022 में क्या बताया गया है ?


अपनी रिपोर्ट में पेंटागन ने एलियंस और उड़नतश्तरियों के राज का पर्दापाश किया है। पेंटागन के ऑल-डोमेन एनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस के प्रमुख सीन किर्कपैट्रिक और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अब्राहम लोएब द्वारा किए गए एक अनुसन्धान में उड़नतश्तरियों का उल्लेख किया गया है। यद्यपि इस अध्ययन की अभी समीक्षा की जानी है। इस अनुसन्धान के माध्यम से ऐसी अनेकों उड़नतश्तरियों के बारे में बताया गया है जो काफी गतिशील थीं। यह अध्ययन कई प्रकार के सवालों का उत्तर देने में निश्चित रूप से सक्षम हो सकता है। पिछले कई वर्षों से एलियंस, उड़नतश्तरियों और दूसरे ग्रहों पर जीवन का विषय पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए अभी भी एक अनसुलझी पहेली ही बना हुआ है।


क्या SOLAR SYSTEM में एलियंस की कोई मदरशिप उपस्थित हो सकती है ?


पेंटागन के यूएफओ प्रमुख के अनुसार SOLAR SYSTEM में एलियंस की कोई मदरशिप उपस्थित हो सकती है। पेंटागन ने एक घटना पर अनुसन्धान करके एक ड्राफ्ट तैयार किया है। पेंटागन के अनुसार इस बात की संभावना है कि परग्रही मदरशिप और छोटी-छोटी चीज़ें SOLAR SYSTEM में PLANETS का चक्कर लगाती हों।

पेंटागन के ऑल-डोमेन अनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस (All-domain Anomaly Resolution Office) (AARO) के DIRECTOR सीन किर्कपैट्रिक के अनुसार ऐसा हो सकता है कि कोई आर्टिफिशियल इंटरस्टीलर ऑब्जेक्ट (Artificial Interstellar Object) EARTH के नज़दीक आने पर कई तरह की छोटी-छोटी INVESTIGATIONS करता हो। हमारे SOLAR SYSTEM से होकर गुज़रने वाली ऐसी वस्तु को वैज्ञानिकों द्वारा ओमूआमूआ (ʻOumuamua) नाम दिया गया है।

profile-photo-the-doers-org.jpg

द डुअर्स के संसार  में आपका स्वागत है 

द डुअर्स (The Doers) की दुनिया में आपका स्वागत है। पृथ्वी एक अनोखा ग्रह है क्योंकि सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड (Universe) में पृथ्वी ही वह एकमात्र ज्ञात सबसे सुन्दर ग्रह है जहां जीवन के अनगिनत रूप फल-फूल रहे हैं। यहाँ मौजूद पानी के कारण पृथ्वी को हम नीला ग्रह भी कहते हैं। धरती पर मानव जीवन को सुविधाजनक एवं वैभवशाली बनाने के लिए डुअर्स (Doers) के रूप में एक दुर्लभ मानव जाति अपने सुख और समय की परवाह न करते हुए दिन-रात निरंतर जुटी रहती है। प्रस्तुत वेबसाइट उसी दुर्लभ मानव जाति के महान प्रयासों और सफलता को समर्पित है, जिसे "द डुअर्स" (The Doers) कहा जाता है । सिर्फ सच्चे डुअर्स (Doers) ही साइंस और टेक्नोलॉजी (Science & Technology) के सार्थक अनुपयोग द्वारा मानव जीवन को ज्ञान एवं उपलब्धि के सर्वोच्च स्वर्णिम शिखर की ओर ले जा सकते हैं।

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Instagram

साइंस I टेक्नोलॉजी I फ्यूचर 

साइंस और टेक्नोलॉजी (Science & Technology) ने मानव जीवन को एक महान आयाम प्रदान किया है, जहां हम अद्भुत सुख और सुविधा के वैभव से परिपूर्ण हैं। वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं के रूप में डुअर्स (Doers) ने नवीनतम आविष्कारों और तकनीकों के माध्यम से हमें विभिन्न क्षेत्रों में अनगिनत अवसर प्रदान किए हैं। अब हम घर पर बैठे हुए ही दुनियाभर में आपूर्ति और वाणिज्य से जुड़े हैं, क्रान्तिकारी दूरसंचार तकनीक के माध्यम से आपस में जुड़े हुए हैं और अन्य देशों तक आसानी से यात्रा कर सकते हैं।

आधुनिक युग में, साइंस और टेक्नोलॉजी (Science & Technology) हमें नई और सुगम जीवनशैली के लिए नवीनतम उपकरण और उपाय प्रदान करती हैं। उदाहरण के लिए, हमारे पास उच्चतम क्षमता वाले कंप्यूटर, स्मार्टफोन, इंटरनेट, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैं जो हमें अद्वितीय ज्ञान के साथ व्यापक संचार और संसाधनों का लाभ उठाने की सुविधा प्रदान करते हैं। वैज्ञानिक अनुसंधानों ने इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics), लाइफ साइंस (Life Science), रोबोटिक्स (Robotics), क्वांटम विज्ञान (Quantum Science), अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence), मशीन लर्निंग (Machine Learning) और अन्य अनेक क्षेत्रों में विशेषज्ञता और प्रगति प्रदान की है।

हम अपनी वेबसाइट के माध्यम से आपको इन सभी क्षेत्रों में आधुनिक वैज्ञानिक ज्ञान के साथ अपडेट रखने का प्रयास करेंगे। हम आपको नवीनतम खोज, तकनीकी उत्पाद, वैज्ञानिक आविष्कार, उपकरण, और अन्य साइंस और टेक्नोलॉजी (Science & Technology) संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान करने का प्रयास करेंगे। हमारा उद्देश्य आपको वर्तमान युग की वैज्ञानिक प्रगति के साथ अवगत कराना है ताकि आप अपने जीवन में और बढ़िया निर्णय ले सकें। हमें आशा है कि यह वेबसाइट जनसामान्य के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी, आप भी द डुअर्स (The Doers) के साथ साइंस, टेक्नोलॉजी और फ्यूचर सम्बन्धी ताज़ा जानकारियों से अपडेटेड रहें।

सब्सक्राइब करें

सब्सक्राइब करने के लिए धन्यवाद !

bottom of page