top of page
  • प्रवीण कुमार

वर्ष 2100 तक सूख सकते हैं हिमालय के 75 % ग्लेशियर

एवरेस्ट और K2 जैसी पर्वत चोटियां अब बर्फ से नहीं ढँकी रहती, अब वहाँ के ग्लेशियर बहुत तीव्रता से पिघल रहे हैं। वर्ष 2100 तक हिमालय के 75% ग्लेशियर Melt हो जाएंगे जिसकीवजह से न केवल 8 देशों के 200 करोड़ लोगों के सामने जल और जीवन का संकट होगा बल्कि गंगा सहित 12 Rivers का अस्तित्वभी खतरे में आ जाएगा।


हिमालय के ग्लेशियर बहुत तीव्र गति से Melt हो रहे हैं।वैज्ञानिकों को संदेह है कि वर्ष 2100 आने तक हिमालयके लगभग 75 % ग्लेशियर Melt होकर समाप्त हो जाएंगे, जिसकी वजह से हिमालय के नीचे वाले इलाकों में रहने वाले 8 देशों के लगभग 200 करोड़ लोगों के सामने जल की कमी और बाढ़ का खतरा होगा। इन देशों में भारत समेत चीन, भूटान, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश, पाकिस्तान, और अफगानिस्तान सम्मिलित हैं।

काठमांडू स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटिग्रेटेड माउंटेन डेवलेपमेंट (ICIMOD) ने ग्लेशियरोंके तेजी से पिघलने के बारे में यह भयानक जानकारी देते हुए बताया है कि भविष्य में हिमस्खलन की घटनाएं भी तीव्रता से बढ़ेंगी। अलजजीरा के अनुसार ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने का प्रभाव उन लोगों पर पड़ेगा जिन्होंने ग्लोबल वार्मिंग उत्पन्न की ही नहीं।


3500 किलोमीटरक्षेत्र में विस्तृत हिमालय पर्वत 8 देशों को कवर करता है। हिमालय क्षेत्र की 200 ग्लेशियर झीलें संकट में हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार हिमालय पर्वत वर्ष 2010 के बाद से 65% तीव्रता से Melt हो रहा है।यदि दुनिया का temperature 1.5 डिग्री सेल्सियस से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा तो ग्लेशियर वर्ष 2100 तक 30 % से 50% कीतीव्रता से Melt होंगें।


12 नदियां संकट में


वर्तमान अनुमान के अनुसार दुनिया का temperature 3 डिग्री तक बढ़ने की आशंका है ऐसे में ग्लेशियर 75% तीव्रता से पिघलेंगे जिससे हिमालय के ग्लेशियर से निकलने वाली भारत की गंगा और घाघरा नदी सहित 12 नदियां संकट में आ सकती हैं। इन ग्लेशियरों से संसार की 12 सबसे प्रमुख नदियों को जल मिलता है जिनमें गंगा, सिंधु, यलो नदी, मेकॉन्ग और इरावड्डी आदि नदियां शामिल हैं।


अत्यधिक भयानक स्थिति


ग्लेशियरों का अध्ययन करने वाली इस टीम के मुख्य अनुसंधानकर्ता फिलिप्स वेस्टर अनुसार धरती का तापमान बढ़ रहा है और बर्फ melt हो रही है, लेकिन यह इतनी तीव्र गति से पिघलेगी, ये अनुमान किसी को भी नहीं था। यह अत्यधिक भयानक स्थिति है। इंसान आने वाले 100 वर्षों में ही अपने सारे ग्लेशियर और नदियां खो देगा, उसके बाद की बुरी स्थिति की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।



आने वाले 100 वर्षों में ही अपने सारे ग्लेशियर और नदियां खो देगा इंसान।


पृथ्वी का तापमान कितना होना चाहिए


रिपोर्ट में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण जो बर्फ 2000 वर्षों में समाप्त होने वाली थी वो मात्र 30 वर्षों में समाप्त हो चुकी है। पर्यावरणविद पैन पीयरसन के अनुसार जब एक बार ग्लेशियर की बर्फ Melt होने लगती हैतो उसे वापस जमा पाना बहुत कठिन होता है। इसलिए ये अत्यंत आवश्यक है कि पृथ्वी का temperature 1.5 डिग्री सेल्सियस ही बना रहे।


नदियों को बचाना जरुरी है


हमें तत्काल आवश्यक कदम उठाने की जरुरत है ताकि नदियों को बचाया जा सके। यदि ये नदियां समाप्त हो गईं तो सारे संसार में त्राहिमाम मच जाएगा। सारी दुनिया का तापमान वर्ष 1800 के मध्य के बाद से 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बढ़ा है जिस कारण हमें अधिक गर्मी, सूखा, तूफान, समुद्री जलस्तर का बढ़ना आदि प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है।

profile-photo-the-doers-org.jpg

द डुअर्स के संसार  में आपका स्वागत है 

द डुअर्स (The Doers) की दुनिया में आपका स्वागत है। पृथ्वी एक अनोखा ग्रह है क्योंकि सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड (Universe) में पृथ्वी ही वह एकमात्र ज्ञात सबसे सुन्दर ग्रह है जहां जीवन के अनगिनत रूप फल-फूल रहे हैं। यहाँ मौजूद पानी के कारण पृथ्वी को हम नीला ग्रह भी कहते हैं। धरती पर मानव जीवन को सुविधाजनक एवं वैभवशाली बनाने के लिए डुअर्स (Doers) के रूप में एक दुर्लभ मानव जाति अपने सुख और समय की परवाह न करते हुए दिन-रात निरंतर जुटी रहती है। प्रस्तुत वेबसाइट उसी दुर्लभ मानव जाति के महान प्रयासों और सफलता को समर्पित है, जिसे "द डुअर्स" (The Doers) कहा जाता है । सिर्फ सच्चे डुअर्स (Doers) ही साइंस और टेक्नोलॉजी (Science & Technology) के सार्थक अनुपयोग द्वारा मानव जीवन को ज्ञान एवं उपलब्धि के सर्वोच्च स्वर्णिम शिखर की ओर ले जा सकते हैं।

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Instagram

साइंस I टेक्नोलॉजी I फ्यूचर 

साइंस और टेक्नोलॉजी (Science & Technology) ने मानव जीवन को एक महान आयाम प्रदान किया है, जहां हम अद्भुत सुख और सुविधा के वैभव से परिपूर्ण हैं। वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं के रूप में डुअर्स (Doers) ने नवीनतम आविष्कारों और तकनीकों के माध्यम से हमें विभिन्न क्षेत्रों में अनगिनत अवसर प्रदान किए हैं। अब हम घर पर बैठे हुए ही दुनियाभर में आपूर्ति और वाणिज्य से जुड़े हैं, क्रान्तिकारी दूरसंचार तकनीक के माध्यम से आपस में जुड़े हुए हैं और अन्य देशों तक आसानी से यात्रा कर सकते हैं।

आधुनिक युग में, साइंस और टेक्नोलॉजी (Science & Technology) हमें नई और सुगम जीवनशैली के लिए नवीनतम उपकरण और उपाय प्रदान करती हैं। उदाहरण के लिए, हमारे पास उच्चतम क्षमता वाले कंप्यूटर, स्मार्टफोन, इंटरनेट, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैं जो हमें अद्वितीय ज्ञान के साथ व्यापक संचार और संसाधनों का लाभ उठाने की सुविधा प्रदान करते हैं। वैज्ञानिक अनुसंधानों ने इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics), लाइफ साइंस (Life Science), रोबोटिक्स (Robotics), क्वांटम विज्ञान (Quantum Science), अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence), मशीन लर्निंग (Machine Learning) और अन्य अनेक क्षेत्रों में विशेषज्ञता और प्रगति प्रदान की है।

हम अपनी वेबसाइट के माध्यम से आपको इन सभी क्षेत्रों में आधुनिक वैज्ञानिक ज्ञान के साथ अपडेट रखने का प्रयास करेंगे। हम आपको नवीनतम खोज, तकनीकी उत्पाद, वैज्ञानिक आविष्कार, उपकरण, और अन्य साइंस और टेक्नोलॉजी (Science & Technology) संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान करने का प्रयास करेंगे। हमारा उद्देश्य आपको वर्तमान युग की वैज्ञानिक प्रगति के साथ अवगत कराना है ताकि आप अपने जीवन में और बढ़िया निर्णय ले सकें। हमें आशा है कि यह वेबसाइट जनसामान्य के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी, आप भी द डुअर्स (The Doers) के साथ साइंस, टेक्नोलॉजी और फ्यूचर सम्बन्धी ताज़ा जानकारियों से अपडेटेड रहें।

सब्सक्राइब करें

सब्सक्राइब करने के लिए धन्यवाद !

bottom of page